Sunday, May 20, 2018

हृदय प्रीत है

हृदय  प्रीत  है
वही  मीत  है

सफल वही जो
नित  विनीत है

ताकत से कब
मिली  जीत है

कभी गरम तो
कभी  शीत  है

इस जीवन की
यही   रीत  है

जीते सुख दुख 
वो  अजीत  है

सुमन जिन्दगी
सदा  गीत  है

No comments:

हाल की कुछ रचनाओं को नीचे बॉक्स के लिंक को क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
विश्व की महान कलाकृतियाँ- पुन: पधारें। नमस्कार!!!