एक बात जो सत्य अटल है
कल से आज, आज से कल है
वश में केवल आज सभी के
जी भर जी ले वही सफल है
सच को जीना काम कठिन पर
झूठे का मन सदा विकल है
प्यार-मुहब्बत, सुख-दुख अपने
जीवन - पथ पर इक संबल है
जिनको जो भी प्यारा होता
दिल में पाने की हलचल है
बिन अनुभव के ज्ञान बघारे
जीवन उनका इक दलदल है
सारी दुनिया प्रेम के भीतर
सुमन प्रेम का ही कायल है
कल से आज, आज से कल है
वश में केवल आज सभी के
जी भर जी ले वही सफल है
सच को जीना काम कठिन पर
झूठे का मन सदा विकल है
प्यार-मुहब्बत, सुख-दुख अपने
जीवन - पथ पर इक संबल है
जिनको जो भी प्यारा होता
दिल में पाने की हलचल है
बिन अनुभव के ज्ञान बघारे
जीवन उनका इक दलदल है
सारी दुनिया प्रेम के भीतर
सुमन प्रेम का ही कायल है




No comments:
Post a Comment