Thursday, February 13, 2020

ऐसे अपने नेताजी

खून   माँगकर  दी  आजादी,  ऐसे  अपने  नेताजी
करें   नमन   सारी   आबादी,  ऐसे  अपने  नेताजी

बदले  हैं  हालात  अभी  यूँ,  खून चूसते लोगों का
करे  चमन  की  नित  बर्बादी,  ऐसे  अपने नेताजी

जान  लुटाना  देशभक्ति  में, कहने, करने में अंतर
उसने  अपनी  जान  लुटा  दी, ऐसे  अपने नेताजी

झूठे  वादे  मंच  से  केवल,  दैनिक  घटना है यारों
जबकि  उनके  कपड़े  खादी,  ऐसे  अपने नेताजी

नेताजी  आदर्श  अगर  तो,  ये  नेता उस राह चलें
बचे सुमन फिर क्यों फरियादी, ऐसे अपने नेताजी

No comments:

हाल की कुछ रचनाओं को नीचे बॉक्स के लिंक को क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
विश्व की महान कलाकृतियाँ- पुन: पधारें। नमस्कार!!!