Monday, March 16, 2020

कहां गया कानून

जब राजा सुनते नहीं, आमजनों के क्लेश।
दुर्योधन की जिद्द ने, सदा जलाया देश।।

राजा आए, चल गए, दिल्ली सदा गवाह।
एक बार दिल्ली पुनः, होने लगी तबाह।।

चाहे कारण जो गढ़ें, मगर बहा है खून।
पूछ रहे हैं आमजन, कहां गया कानूनॽ

शासन जिसके हाथ में, पूछेंगे सब प्रश्न।
ध्यान इधर भी दीजिए, जरा छोड़कर जश्न।।

आमजनों को चाहिए, शांति और सद्भाव।
शासक का कौशल सुमन, करता दूर तनाव।।

1 comment:

कविता रावत said...

आमजनों को चाहिए, शांति और सद्भाव।
शासक का कौशल सुमन, करता दूर तनाव।।
...लेकिन आमजन आम बनकर रह जाता है
बहुत खूब!

हाल की कुछ रचनाओं को नीचे बॉक्स के लिंक को क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
विश्व की महान कलाकृतियाँ- पुन: पधारें। नमस्कार!!!