Sunday, April 3, 2022

आजकल यही जिन्दा सवाल है

सचमुच! 
भारत देश बहुत विशाल है,
जहाँ जनसेवक से, 
राजा में तब्दील लोगों का, 
उल्लेखनीय कमाल है,
क्योंकि सिर्फ ऐसे ही लोगों के, 
घरों में रौनक ही रौनक, 
बाकी करोड़ों - करोड़ लोग, 
बेबस और कंगाल है,
वो रात दिन लोगों को,
सपने दिखाते हैं और कहते हैं कि
"सब चंगा सी", 
और पूरा देश खुशहाल है,
पर हकीकत में जनता बेहाल है,
आटे - दाल का भाव मालूम होना,
पहले सिर्फ मुहावरे में प्रयोग होता था,
लेकिन आजकल यही जिन्दा सवाल है।

No comments:

Post a Comment