Thursday, February 29, 2024

अभी वतन को बलम बचा लो

लोकतंत्र  की  शरम  बचा  लो
सच्चा लिक्खो कलम बचा लो

लोक - लाज भी जब संकट में 
सब के  सब  हैं  गरम बचा लो

सभी  धरम  के  मान  बराबर 
मानवता  का  धरम   बचा लो 

अन्न  मुफ्त  का खाओ लेकिन 
मत काहिल बन करम बचा लो

शासक  हुए नकारे जब - जब 
वो  शासन कर खतम बचा लो 

हर  हालत  में  जीना  लड़ के 
जीने  का  ये  इलम   बचा लो 

साजन - सजनी सुमन बाद में 
अभी वतन को बलम बचा लो 

No comments:

हाल की कुछ रचनाओं को नीचे बॉक्स के लिंक को क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
विश्व की महान कलाकृतियाँ- पुन: पधारें। नमस्कार!!!