Wednesday, February 3, 2010

सृजन हमेशा करना है

एक न एक दिन मरना है
हर पल फिर क्यों डरना है

अर्थ निकलता तब जीवन का
सृजन हमेशा करना है

सुख तो सबको प्यारे लगते
दुख में नहीं बिखरना है

पग-पग पर सागर सम बाधा
हमको पार उतरना है

गलती का मानव कठपुतला
नित नित हमें सुधरना है

क्षणिक चमक हो भले झूठ में
सच से नहीं मुकरना है

अगर आपको सुमन चाहिए
काँटों बीच गुजरना है

17 comments:

  1. चहुँ ओर नदियों सी बाधा
    हमको पार उतरना है

    गलती का मानव कठपुतला
    नित नित हमें सुधरना है
    बहुत दिन से ब्लागवुड कुछ सूना स लग रहा था देखा तो मेरे भाई सुमन जी आज कल दिख नही रहे थे आज आपकी पोस्ट देखी तो मन प्रसन्न हो गया बहुत अच्छीरचना है प्रेरणा देती हुयी, सीख देती हुयी। बधाई

    ReplyDelete
  2. अगर सुमन चाहिए काँटों के बीच गुजरना है ...प्रेरणास्पद प्रविष्टि ...!!

    ReplyDelete
  3. जीवन सार - सच्चे जीवन संदेशों से ओत प्रोत शानदार रचना - धन्यवाद्
    "क्षणिक चमक हो भले झूठ में
    सच से नहीं मुकरना है"

    ReplyDelete
  4. waah waah .........bahut hi sundar prastuti........jeevan ka saar prastut kar diya.

    pls read : http://vandana-zindagi.blogspot.com

    ReplyDelete
  5. श्यामल जी
    सदा सुखी रहो
    क्या लिक्खूँ कौन सी पंक्ति पर लिक्खूँ पूरे गीत गजल में
    आपने जिंदगी की हकीकत और सार्थकता को बहुत ही कारीगरी से समेटा है इस में श्यामल जी सचमुच आप शब्दों को जी जी कर लिखते हैं तभी तो इतने जीवंत लगते है आपके शब्द और दूसरों के ह्रदय- तार को छू जाते हैं आप यूं ही लिखते रहें
    अनन्त शुभ कामनायों के साथ
    गुड्डो दादी चिकागो से

    ReplyDelete
  6. क्षणिक चमक हो भले झूठ में
    सच से नहीं मुकरना है

    अगर आपको सुमन चाहिए
    काँटों बीच गुजरना है

    बहुत खूब, सुन्दर सीख !

    ReplyDelete
  7. बहुत सुन्दर और शिक्षाप्रद गीत लिखा है आपने!

    ReplyDelete
  8. tab ho sakta hai kanton se bhi phul ki khushboo aaye

    ReplyDelete
  9. चहुँ ओर नदियों सी बाधा
    हमको पार उतरना है

    वाह...क्या बात कही आपने...

    प्रत्येक पद में जीवन का सुखसार बाँध कर अनुकरण हेतु यहाँ रख दिया है आपने...इन्हें व्यवहार में यदि उतार लिया जाय तो फिर क्या कहना ...
    शिक्षाप्रद ,प्रेरणादायक अतिसुन्दर रचना...

    ReplyDelete
  10. यथार्थबोध के साथ कलात्मक जागरूकता भी स्पष्ट है।

    ReplyDelete
  11. प्यार मिला आभार आपका
    इससे मुझे निखरना है

    सादर
    श्यामल सुमन
    09955373288
    www.manoramsuman. blogspot. com

    ReplyDelete
  12. अगर आपको सुमन चाहिए
    काँटों बीच गुजरना है
    बेहद खूबसूरत भाव

    ReplyDelete
  13. हर रंग को आपने बहुत ही सुन्‍दर शब्‍दों में पिरोया है, बेहतरीन प्रस्‍तुति ।

    ReplyDelete
  14. बहुत खूब, सुन्दर सीख !

    ReplyDelete