Saturday, December 14, 2019

बदले ना भूगोल

जिसने सत्ता सौंप दी, उसका ही उपहास।
हो करके मगरूर वो, बदल रहे इतिहास।

थाती जो इतिहास की, भारत में अनमोल।
डर है इनके आचरण, बदले ना भूगोल।।

आनेवाला कल सदा, होता बिल्कुल खास।
वक्त लिखेगा एक दिन, इनका भी इतिहास।।

कहता है इतिहास ये, जिसने किया गुमान।
टूट गया है वक्त पर, उसका भी अभिमान।।

पढ़ो जरा इतिहास को, फिर लिखना इतिहास।
वरना लुट जाए सुमन, जनता का विश्वास।।

No comments:

Post a Comment