Monday, December 23, 2019

भारत का आधार प्रभु

सुनिए सभी विचार प्रभु
आप स्वयं सरकार प्रभु

लोग भला किससे मांगें
अपना ही अधिकार प्रभु

प्रश्न उठेंगे जन जन से
मत करिए तकरार प्रभु

जरा सोचिए उनकी जो
घर बैठे बेकार प्रभु

जिसने गद्दी सौंपी है
उनको भी दें प्यार प्रभु

साझी आज विरासत जो
भारत का आधार प्रभु

सुमन उचित क्या तंत्र सभी
दिखे सतत लाचार प्रभु

No comments:

Post a Comment