Saturday, December 14, 2019

लोग-बाग अब टूट रहे हैं

जो इज्ज़त को लूट रहे हैं
वो अपराधी छूट रहे हैं

सभी विरोधी को मनमाफिक
झुन्ड बनाकर कूट रहे हैं

मंहगाई की मार है ऐसी
लोग-बाग अब टूट रहे हैं

आज वही दुश्मन बन बैठा
रिश्ते जहां अटूट रहे हैं

जोड़ सुमन जो अनजाने में
जन-धारा से फूट रहे हैं

No comments:

Post a Comment