Sunday, May 20, 2018

सच मत बोलो झूठ सही है

सच मत बोलो, झूठ सही है
अब जनता की लूट सही है

लक्ष्मी बैठी घर में, उसको
आरक्षण में छूट सही है

आज उपेक्षित मातु पिता भी
लगते ऐसे,  भूत सही है

इक छत नीचे, बात बन्द जब
फिर आपस में फूट सही है

देख आईना और दिखाओ
सोच सुमन क्या रूट सही है?

No comments:

हाल की कुछ रचनाओं को नीचे बॉक्स के लिंक को क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
विश्व की महान कलाकृतियाँ- पुन: पधारें। नमस्कार!!!