कमजोरी इंंसान में मुमकिन, बने किसी के खास अगर
तेरी प्यास बनेगी सबकी, देख बदल के प्यास अगर
इक दूजे पर किया भरोसा, तब तो आज यहाँ पहुँचे
उलट -पुलट सब कुछ आपस में, तोड़ोगे विश्वास अगर
जानो तुम इतिहास को पहले, तब इतिहास बना सकते
दो कौड़ी के रह जाओगे, तुम बदले इतिहास अगर
सबके दिल पर राज तुम्हारा, मुमकिन है कि हो जाए
हिम्मत करके बाँट सको तुम, लोगों के संत्रास अगर
अच्छे दिन भी आ सकते हैं, बस इतना भर ध्यान रहे
सभी सुमन के मान बराबर, दिल से हो एहसास अगर

No comments:
Post a Comment