Wednesday, June 19, 2024

भारत पर होगा उपकार

कहते हैं खुद को अवतार 
पर साबित वो रंगा सियार 

आलोचक को माने दुश्मन 
ये इनके संकीर्ण विचार 

अकबक बोले बार-बार वो
लगे मानसिक हैं बीमार 

भला झूठ के पाँव हुए कब
शासन का मुश्किल विस्तार 

लेकर झोला जाओगे तो 
भारत पर होगा उपकार 

रोटी - पानी नहीं मयस्सर 
बहुजन आज खड़े लाचार 

सुमन खड़ा है दर्पण लेकर 
निरखो अपनी सूरत यार 

No comments:

हाल की कुछ रचनाओं को नीचे बॉक्स के लिंक को क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
रचना में विस्तार
साहित्यिक  बाजार  में, अलग  अलग  हैं संत। जिनको  आता  कुछ  नहीं, बनते अभी महंत।। साहित्यिक   मैदान   म...
अन्ध-भक्ति है रोग
छुआछूत  से  कब  हुआ, देश अपन ये मुक्त?  जाति - भेद  पहले  बहुत, अब  VIP  युक्त।। धर्म  सदा  कर्तव्य  ह...
गन्दा फिर तालाब
क्या  लेखन  व्यापार  है, भला  रहे  क्यों चीख? रोग  छपासी  इस  कदर, गिरकर  माँगे  भीख।। झट  से  झु...
मगर बेचना मत खुद्दारी
यूँ तो सबको है दुश्वारी एक तरफ  मगर बेचना मत खुद्दारी एक तरफ  जाति - धरम में बाँट रहे जो लोगों को  वो करते सचमुच गद्दारी एक तरफ  अक्सर लो...
लेकिन बात कहाँ कम करते
मैं - मैं पहले अब हम करते  लेकिन बात कहाँ कम करते  गंगा - गंगा पहले अब तो  गंगा, यमुना, जमजम करते  विफल परीक्षा या दुर्घटना किसने देखा वो...
विश्व की महान कलाकृतियाँ- पुन: पधारें। नमस्कार!!!