Wednesday, June 19, 2024

दाँत पेट में जिनके साथी

कितने प्यारे इनके साथी 
दाँत पेट में जिनके साथी 

सच पूछो तो आँख तरेरे 
पता नहीं क्यों पिनके साथी

कुछ तो खुन्नस पाले मन में 
लेंगे बदला गिन के साथी 

चुने लोग अक्सर ये समझे
लोग-बाग को तिनके साथी

अभी साथ जो उनसे डर ये 
कब हो जाएँ उनके साथी 

आमजनों में है पछतावा 
किनको भेजा चुन के साथी 

सुमन बात पे गौर करो या 
जीओ माथा धुन के साथी 

No comments:

हाल की कुछ रचनाओं को नीचे बॉक्स के लिंक को क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
रचना में विस्तार
साहित्यिक  बाजार  में, अलग  अलग  हैं संत। जिनको  आता  कुछ  नहीं, बनते अभी महंत।। साहित्यिक   मैदान   म...
अन्ध-भक्ति है रोग
छुआछूत  से  कब  हुआ, देश अपन ये मुक्त?  जाति - भेद  पहले  बहुत, अब  VIP  युक्त।। धर्म  सदा  कर्तव्य  ह...
गन्दा फिर तालाब
क्या  लेखन  व्यापार  है, भला  रहे  क्यों चीख? रोग  छपासी  इस  कदर, गिरकर  माँगे  भीख।। झट  से  झु...
मगर बेचना मत खुद्दारी
यूँ तो सबको है दुश्वारी एक तरफ  मगर बेचना मत खुद्दारी एक तरफ  जाति - धरम में बाँट रहे जो लोगों को  वो करते सचमुच गद्दारी एक तरफ  अक्सर लो...
लेकिन बात कहाँ कम करते
मैं - मैं पहले अब हम करते  लेकिन बात कहाँ कम करते  गंगा - गंगा पहले अब तो  गंगा, यमुना, जमजम करते  विफल परीक्षा या दुर्घटना किसने देखा वो...
विश्व की महान कलाकृतियाँ- पुन: पधारें। नमस्कार!!!