Wednesday, May 14, 2025

देश है चंगा

मुँह में गंगा
मन में दंगा 

वो विचार से
दिखता नंगा 

बना रहे नित
बिल्ला - रंगा 

भूखी जनता
देश है चंगा 

कपड़ा बदले 
नित सबरंगा 

बड़े देश से 
ना ले पंगा 

दिखता रुपया 
ज्यों भिखमंगा

No comments:

हाल की कुछ रचनाओं को नीचे बॉक्स के लिंक को क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
विश्व की महान कलाकृतियाँ- पुन: पधारें। नमस्कार!!!