Sunday, April 30, 2017

कालेधन के नाम

कालेधन पर अब नहीं, समय करे बर्बाद।
रामदेव अब बेचते, रोज नए  उत्पाद।।

आटा, साबुन, तेल या, और कई सामान।
योग छोड़ बाजार में, खड़े हुए श्रीमान।।

युगों पुरानी साधना, करते आए लोग।
मगर योग, व्यापार का, शायद प्रथम सुयोग।।

चर्चित से चर्चित हुए, कालेधन के नाम।
बता रहे खूबी अभी, क्या चीजों के दाम।।

काम कई अच्छे किए, रामदेव महराज।
योग प्रशिक्षक ही रहें, सुमन बचेगी लाज।।

No comments:

हाल की कुछ रचनाओं को नीचे बॉक्स के लिंक को क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
विश्व की महान कलाकृतियाँ- पुन: पधारें। नमस्कार!!!