Friday, December 25, 2020

भई गति साँप छूछन्दर आपन

मैया! कुछ कुबेर भरमायो।
मति मारी गयी मोरी मैया, जो किसान बिल लायो।।
मैया! कुछ -----

छाड़ि यशोदा वर्षों खुद को पर्वत में भटकायो।
दशकों भिक्षाटन कर खायो खुद सबको बतलायो।
पद के मद में आपन गरदन अपने आप फँसायो।
मैया! कुछ -----

मोहजाल में मधुर बात से लोगन को उलझायो।
अंध प्रेम में फंसकर मोको सिंहासन पहुंचायो।
पोल खोल दी कृषक एकता बहुतहिं नाच नचायो।
मैया! कुछ -----

वामी, कांगी, कलमकार ने घर घर पाठ पढ़ायो।
हाथ सुमन दे सब लोगन को मुझ पे ही भड़कायो।
भई गति साँप, छूछन्दर आपन कैसे बाहर आयो?
मैया! कुछ -----

No comments:

हाल की कुछ रचनाओं को नीचे बॉक्स के लिंक को क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
विश्व की महान कलाकृतियाँ- पुन: पधारें। नमस्कार!!!