Wednesday, June 19, 2024

जो पी लेते लाज गटागट

झूठ बोलते वही भटाभट 
जो पी लेते लाज गटागट 

जोड़ी पुरुखों ने जो दौलत 
बेच रहे अब रोज फटाफट 

सभी विरोधी पर सरकारी
डंडा बरसे अभी चटाचट 

जनहित के जो प्रश्न उठाते 
भेजे जाते जेल खटाखट 

भ्रष्ट लोग से हाथ मिलाकर 
करते हर दिन यार लटापट

लोकतंत्र के महापर्व में 
दूर करो बस इन्हें झटाझट 

चुनो सुमन सच्चे जनसेवक 
मोहर मारो अभी सटासट 

No comments:

हाल की कुछ रचनाओं को नीचे बॉक्स के लिंक को क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
रचना में विस्तार
साहित्यिक  बाजार  में, अलग  अलग  हैं संत। जिनको  आता  कुछ  नहीं, बनते अभी महंत।। साहित्यिक   मैदान   म...
अन्ध-भक्ति है रोग
छुआछूत  से  कब  हुआ, देश अपन ये मुक्त?  जाति - भेद  पहले  बहुत, अब  VIP  युक्त।। धर्म  सदा  कर्तव्य  ह...
गन्दा फिर तालाब
क्या  लेखन  व्यापार  है, भला  रहे  क्यों चीख? रोग  छपासी  इस  कदर, गिरकर  माँगे  भीख।। झट  से  झु...
मगर बेचना मत खुद्दारी
यूँ तो सबको है दुश्वारी एक तरफ  मगर बेचना मत खुद्दारी एक तरफ  जाति - धरम में बाँट रहे जो लोगों को  वो करते सचमुच गद्दारी एक तरफ  अक्सर लो...
लेकिन बात कहाँ कम करते
मैं - मैं पहले अब हम करते  लेकिन बात कहाँ कम करते  गंगा - गंगा पहले अब तो  गंगा, यमुना, जमजम करते  विफल परीक्षा या दुर्घटना किसने देखा वो...
विश्व की महान कलाकृतियाँ- पुन: पधारें। नमस्कार!!!