Saturday, December 29, 2018

आदमी कुत्ते को काटा

आज ये खबरों ने बाँटा, क्या करें?
आदमी, कुत्ते को काटा, क्या करें?

शायरी भी इक फकीरी है जनाब
करते गीला घर का आटा, क्या करें?

प्यार का इजहार मुश्किल काम है
प्रेमिका ने मारा चांटा, क्या करें ?

प्यार से उसको कहा कुछ कान में
बीच चौराहे पे डाँटा, क्या करें?

भीड़ में तुझको चुना है इस तरह
सूई, भूसा में से छाँटा, क्या करें?

सर उठा के देखना सीखा वही
बीबी लम्बी वर है नाटा, क्या करें?

जिसकी खातिर रास्ते पर थे सुमन
चुभ गया उसको ही काँटा, क्या करें? 

No comments:

हाल की कुछ रचनाओं को नीचे बॉक्स के लिंक को क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
रचना में विस्तार
साहित्यिक  बाजार  में, अलग  अलग  हैं संत। जिनको  आता  कुछ  नहीं, बनते अभी महंत।। साहित्यिक   मैदान   म...
अन्ध-भक्ति है रोग
छुआछूत  से  कब  हुआ, देश अपन ये मुक्त?  जाति - भेद  पहले  बहुत, अब  VIP  युक्त।। धर्म  सदा  कर्तव्य  ह...
गन्दा फिर तालाब
क्या  लेखन  व्यापार  है, भला  रहे  क्यों चीख? रोग  छपासी  इस  कदर, गिरकर  माँगे  भीख।। झट  से  झु...
मगर बेचना मत खुद्दारी
यूँ तो सबको है दुश्वारी एक तरफ  मगर बेचना मत खुद्दारी एक तरफ  जाति - धरम में बाँट रहे जो लोगों को  वो करते सचमुच गद्दारी एक तरफ  अक्सर लो...
लेकिन बात कहाँ कम करते
मैं - मैं पहले अब हम करते  लेकिन बात कहाँ कम करते  गंगा - गंगा पहले अब तो  गंगा, यमुना, जमजम करते  विफल परीक्षा या दुर्घटना किसने देखा वो...
विश्व की महान कलाकृतियाँ- पुन: पधारें। नमस्कार!!!