Friday, May 28, 2021

सच लिखना है काम हमारा

जो  भी  हो परिणाम हमारा
सच लिखना है काम हमारा

अलख जगाने खातिर हमने 
खोया   है   विश्राम   हमारा

सच   बोलूँगा   चाहे  दे  दो
गद्दारों    में   नाम    हमारा

जीसस अल्ला वाहेगुरु सँग
कृष्ण   हमारे   राम  हमारा

तुम  तोड़ो  हम जोड़ें भैय्ये 
पी लो समरस जाम हमारा

ताकतवर तुम  दमन करोगे
मुश्किल  देना  दाम  हमारा

जान सुमन दे सकता हँसके
देश  न  हो  बदनाम  हमारा

No comments:

हाल की कुछ रचनाओं को नीचे बॉक्स के लिंक को क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
विश्व की महान कलाकृतियाँ- पुन: पधारें। नमस्कार!!!