Wednesday, March 17, 2021

पर दिल में भारत हो

जितनी  भी  आफत हो
पर  दिल  में  भारत  हो

मिलजुल के सुलझा लो
जो  तुझे  शिकायत  हो

नफरत   जो   बाँट  रहे  
उनकी  भी मलामत हो

है  देश   बड़ा  सब  से
हर  हाल  हिफाजत हो

सैनिक  जवाब  दे  गर
सीमा  पे  हिमाकत हो

सबको  अपने  ढंग से
जीने  की इजाजत हो

हर हाल सुमन अपना
गणतंत्र  सलामत  हो

No comments:

हाल की कुछ रचनाओं को नीचे बॉक्स के लिंक को क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
विश्व की महान कलाकृतियाँ- पुन: पधारें। नमस्कार!!!