Saturday, March 9, 2024

बन जा मरहम भोले बाबा

निकल रहा दम भोले बाबा 
दुख कर दे कम भोले बाबा 

राह दिखाओ कैसे निकलें 
उलझन से हम भोले बाबा 

सब तेरी सन्तान मगर क्यों 
ज्यादे को गम भोले बाबा 

लोगों का हक छीने उनको 
कर  दो  बेदम  भोले बाबा 

लगे लोग जो राज-काज में
बहुत  बेरहम  भोले  बाबा 

क्यें सबकी आँखें से बहतीं 
गंगा - जमजम भोले बाबा 

सुमन सहित सारे लोगों के
बन जा मरहम भोले बाबा 

No comments:

हाल की कुछ रचनाओं को नीचे बॉक्स के लिंक को क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
विश्व की महान कलाकृतियाँ- पुन: पधारें। नमस्कार!!!