Sunday, April 3, 2022

छिलके

छिलके केले के
सुरक्षित रखते हैं,
केले को भी और 
उसकी मिठास को भी।

भक्त, अंधभक्त, समर्थक
सियासत में सुरक्षित रखते हैं,
सत्ता और गद्दी के वर्चस्व को।

केले खाने के लिए,
जिस तरह 
छिलके उतारे जाते हैं,
ठीक उसी तरह,
गद्दी पाने के लिए,
उन भक्तों को भी, 
मौके पर किनारा करके,
लक्ष्मीपुत्रों या चालबाजों को
बैठाया जाता है गद्दी पर।

हे भक्तों! / अंधभक्तों / समर्थकों
आप खुद सोचो कि
आप सजग नागरिक हो या
निर्जीव केले के छिलके??

No comments:

हाल की कुछ रचनाओं को नीचे बॉक्स के लिंक को क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
विश्व की महान कलाकृतियाँ- पुन: पधारें। नमस्कार!!!