Monday, May 2, 2022

साधो! टूटत क्यों परिवार?

साधो! टूटत क्यों परिवार?
कारण क्या है इस टूटन का, करता कौन विचार??
साधो! टूटत -----

स्वाभिमान और अहंकार में, होते भेद महीन।
एक बनावत मन के राजा, लेकिन दूजा दीन।
सुख दुख भी जब इक परिजन के, फिर काहे तकरार??
साधो! टूटत -----

समाधान बातों से मुमकिन, उभरे अगर विवाद।
बहुत जरूरी अपनेपन में, आपस का सम्वाद।
सम्बन्धों का मूल त्याग या, रिश्तों का व्यापार??
साधो! टूटत ----- 

अगर बागबां न्यायपूर्ण हो, बोले मीठे बोल।
तब गुलशन में मिलना संभव, सभी सुमन के मोल।
जीवन चलता सदा प्रेम से, क्यों रूखा व्यवहार??
साधो! टूटत -----

No comments:

हाल की कुछ रचनाओं को नीचे बॉक्स के लिंक को क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
विश्व की महान कलाकृतियाँ- पुन: पधारें। नमस्कार!!!