Sunday, August 21, 2022

प्यार का ऐसा जाल रखता हूँ

चाहे  खुद  से  मलाल  रखता हूँ 
घर  में  सबका खयाल रखता हूँ

दूर   मुझसे   वो   पास  आएगा
प्यार  का  ऐसा  जाल  रखता हूँ

भले   रुतबे  से  हों  बड़े  जितने 
उनके   आगे  सवाल  रखता  हूँ

अपने  हिस्से  की  बाँटा रोटी भी
दिल  भी  ऐसा विशाल रखता हूँ

भले  हंसों - सा चल  पड़े कौवा
पर सुमन अपनी चाल रखता हूँ

No comments:

हाल की कुछ रचनाओं को नीचे बॉक्स के लिंक को क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
विश्व की महान कलाकृतियाँ- पुन: पधारें। नमस्कार!!!